Slide Background

Choose a source from the background top tab then upload an image or pick a background color.

अखण्ड सनातन एकता दल

अखण्ड सनातन एकता दल इस संगठन द्वारा हमारा मिशन देश में हमारे समस्त हिंदू भाइयों में हिंदू एकता की भावना को पुनः जागृत कर उनको सामाजिक आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है साथ ही राष्ट्र प्रेम की भावना से जोड़कर एक हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना हमारा लक्ष्य है।

अखण्ड सनातन एकता दल एक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित केंद्रित संगठन के रूप में सनातन परंपराओं, भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से कार्य करने की संकल्पना रखता है।संगठन का मूल विचार है कि सनातन संस्कृति केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, सेवा, सद्भाव, कर्तव्य, संस्कार और मानवता के मूल्यों से जोड़ने वाली व्यापक जीवन-पद्धति है। इसी विचार को समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक और शांतिपूर्ण तरीके से पहुँचाना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। सदियों से जिस सनातन संस्कृति ने पूरी दुनिया में ज्ञान, न्याय और धर्म का रास्ता दिखाया, आज वही बिखरा हुआ है। अखण्ड सनातन एकता दल किसी कमजोर की मुहिम नही यह उन लोगों का संकल्प है जो अब चुप बैठने को तैयार नहीं, यह संगठन सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा तथा समाज को संगठित करने का और महाशक्ति बनाने के लिए बना है। हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते है जो बंटे नहीं बल्कि एकजुट होकर खड़ा हो जो अपने अधिकार व संस्कृति के लिए मजबूती से अवाज उठाए । याद रखे जो अपनी जड़ो को भूल जाता है उसकी पहचान कमजोर हो जाती है। हमारा विश्वास है कि अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान रखना किसी अन्य समुदाय के प्रति विरोध नहीं है। हमारा संकल्प है कि समाज को जोड़ने वाली सकारात्मक शक्तियों को संगठित किया जाए, युवाओं को रचनात्मक दिशा दी जाए और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सम्मानपूर्वक पहुँचाया जाए। आप भी इस मुहिम का हिस्सा बनें और सदस्यता लेकर अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करें सनातन संस्कृति की सेवा में अपना योगदान दें।

पंकज कुमार त्रिपाठी

संस्थापक

अधिवक्ता,उच्च न्यायालय, इलाहाबाद

अमित कुमार द्विवेदी

महासचिव

If you have any problem in your life feel free consult available
24 / 7 EMERGENCY CALL : +91 9415130861, +91 9415067837.

Download Our Free e-book.pdf

Important Downloads